Edited By Kamini,Updated: 12 Sep, 2026 12:59 PM

पंजाब में बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सुनील जाखड़ ने तीखा हमला बोला है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सुनील जाखड़ ने तीखा हमला बोला है। जाखड़ का आरोप है कि तथाकथित "एडवर्टाइज़्ड" शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति के बाद अब आम आदमी पार्टी सरकार की झूठी बिजली क्रांति का सच अब सामने आ गया है। न सिर्फ इंडस्ट्रीज सरकार की कथित ‘बिजली क्रांति’ का सच अब सामने आ गया है। राज्य में इंडस्ट्री के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी लंबे पावर कट का सामना करना पड़ रहा है। जो इस सरकार के मिसमैनेजमेंट और अपने पॉलिटिकल फ़ायदों के लिए बिजली कॉर्पोरेशन की फाइनेंशियल बर्बादी का सबूत है।
सुनील जाखड़ ने दावा किया कि बिजली की कमी का असर पंजाब की पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। किसानों को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जबकि कमजोर मानसून के चलते सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत बढ़ गई है। आरोप लगाया गया कि सरकार के मिसमैनेजमेंट और राजनीतिक फायदे के लिए पावर कॉर्पोरेशन की वित्तीय स्थिति को नुकसान पहुंचाया गया है। विपक्ष ने यह भी कहा कि आने वाले समय में पंजाब के पावर सेक्टर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here