वायरल पुलिस एडवाइजरी विवाद पर तरुण चुघ का हमला, सरकार से मांगा जवाब

Edited By Kamini,Updated: 23 Sep, 2026 12:36 PM

tarun chugh

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने निशाना साधा है।

पंजाब डेसक : पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले हो रहे हैं और लगभग 22 पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। बीजेपी के लीडरों के घरों पर हमले हो रहे हैं और बीजेपी हैडक्वाटर पर ग्रैनेड हमले हो रहे हैं। इसके अलावा मंदिर में ग्रेनेड हमला हो रहा और गुरुद्वारे में गोली चलती है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पंजाब के रक्षक यानी पंजाब पुलिस पर वर्दी में ट्रैवल या ड्यूटी के दौरान गोलियां मारकर हत्याएं की जा रही हैं।

तरुण चुघ ने कहा कि, एक मामला गुरदासपुर का जहां कुर्सी पर बैठे 2 पुलिसकर्मियों को गोली मारकर वीडियो बनाया गया और दूसरा मामला अमृतसर का है जहां पैट्रोलिंग करते समय एक पुलिस अधिकारी को गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि जनता की रक्षा करने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। अगर पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो पंजाब कहां सुरक्षित होगा। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, पंजाब की कानून व्यवस्था फेल हो गई है। हालात तो ऐसे हो गए हैं कि पंजाब सरकार के अफसर एडवाजरी जारी करते है, जिसको बाद में कहा जाता है कि ये हमने जारी नहीं की है।   

तरुण चुघ ने सीएम भगवंत मान से सवाल पूछते हुए कहा कि, आईजी बॉर्डर रेंज के दफ्तर से 18 सिंतबर से एक पत्र जारी किया गया है। जो सोशस मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। ये पत्र असली है या नकली इसकी जांच होनी चाहिए। अगर ये पत्र नकली है तो एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब जवाब मांग रहा है। पुलिस अगर अपने थानों की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो वह जनता की क्या करेगी। हर पुलिस स्टेशनों के बाहर जालियां लग गई है, टाइलें लग गई है। पुलिस वालों के लिए 4 पेजों की एडवाजरी जारी हो रही है कि वर्दी पहनकर ड्यूटी पर न जाएं। पंजाब सरकार पंजाब को दोबारा 80 के दशक में वापस लौटाने का पाप कर रही है। 

तरुण चुघ ने कहा कि, अब पुलिसवालों की सिक्योरिटी को लेकर ऐसे ऑर्डर सामने आए हैं। कल पंजाब पुलिस ने कथित एडवाइजरी को फेक बताया, लेकिन सवाल यह है कि अगर यह फेक है, तो यह पुलिस तक कैसे पहुंची और अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? भगवंत मान सरकार जिम्मेदार है। ड्रग्स की वजह से लोग मर रहे हैं, मांओं की गोद उजड़ रही है, बहनें अपने भाई की फोटो के साथ रक्षा बंधन मना रही हैं। पंजाब में क्रिमिनल्स का डर इतना बढ़ गया है कि पुलिस को अपनी सेफ्टी की चिंता करनी पड़ रही है और पुलिस स्टेशनों की सुरक्षा करनी पड़ रही है। यह सरकार के कानून व्यवस्था की फेलियर का सीरियस इशारा है। पंजाब दिन-ब-दिन जल रहा है, लेकिन भगवंत मान केजरीवाल को खुश करने में बिजी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!