CM मान का राहुल गांधी को जवाब, "लाशों पर सियासत ना करें.."

Edited By Vatika,Updated: 09 Sep, 2026 04:13 PM

cm statement

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी को तीखा जवाब देते हुए लाशों पर राजनीति न करने की नसीहत दी है।

पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी को तीखा जवाब देते हुए लाशों पर राजनीति न करने की नसीहत दी है। संगरूर जिले के दिड़बा के रहने वाले 47 वर्षीय दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की सोमवार रात जहरीली चीज निगलने के बाद मौत हो गई।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। परिवार के मुताबिक, गुलजार सिंह ने 6 सितंबर को दिड़बा में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा से इलाके में नशे की सप्लाई को लेकर सवाल किया था। मान ने राहुल गांधी से कहा कि लाशों पर राजनीति न करें। पंजाबियों को इस तरह की राजनीति पसंद नहीं है। उन्होंने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा कि इसे देखिए, जब कांग्रेस नेता पीड़ित के गांव पहुंचे और इस तरह की राजनीति करने की कोशिश की, तो लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या के लिए पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, बुधवार को राहुल गांधी ने कथित आत्महत्या के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने मांग की थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तुरंत हरपाल सिंह चीमा से इस्तीफा लें और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आप सरकार में एक "खतरनाक पैटर्न" उभर रहा है। अगर कोई सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाता है तो उसे धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!