टांडा का नौजवान अमरीका में बना पुलिस ऑफिसर,परिवार में खुशी की लहर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Nov, 2021 12:20 PM

tanda s youth became a police officer in america

विदेशों में पंजाबियों द्वारा प्राप्तियां करने की कड़ी में एक और नाम जुड़ा है। जिला होशियारपुर के टांडा से संबंधित नौजवान परमजीत सिंह आसी अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट में ऑफिसर बना है। सतनाम सिंह और सरबजीत कौर के होनहार पुत्र की इस प्राप्ति...

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): विदेशों में पंजाबियों द्वारा प्राप्तियां करने की कड़ी में एक और नाम जुड़ा है। जिला होशियारपुर के टांडा से संबंधित नौजवान परमजीत सिंह आसी अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट में ऑफिसर बना है। सतनाम सिंह और सरबजीत कौर के होनहार पुत्र की इस प्राप्ति से पूरा टांडा गर्व महसूस कर रहा है। परमजीत के ऑफिसर बनने पर खुशी का इजहार करते उसके दोस्तों और परिवारिक सदस्यों ने उसकी दादी भगवंत कौर, माता सरबजीत कौर, चाचा जगदीश सिंह और चाची रेशम कौर के साथ खुशियां सांझी की।

इस मौके परमजीत की प्राप्ति पर गर्व महसूस करते उसकी माता, बहन मनदीप कौर, गुरप्रीत कौर, मनिंदर कौर ने बताया कि परमजीत ने टांडा कालेज से पढ़ाई करने के उपरांत खालसा कालेज जालंधर से एम.एस.सी. मैथ करने के उपरांत कुछ समय टीचिंग की और बाद में वह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ 2011 में अमरीका जा बसा। अब उसने कड़ी मेहनत कर एन.वाई.पी.डी. में स्थान बनाया है। अब चयन के बाद प्रशिक्षण पूरा कर वह अपनी ड्यूटी संभाल लेगा। इस मौके परमजीत के रिश्तेदारों और दोस्तों सतिंदर पाल सिंह हैपी, मनजिंदर सिंह गोलडी, तजिंदर सिंह ढिल्लों, हरप्रीत सैनी, सुखनिंदर सिंह कलोटी और जतिंदर सिंह गाल ने परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!