पंजाब के हाईवे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौ/त

Edited By Urmila,Updated: 12 Sep, 2026 02:02 PM

horrific accident on the amritsar highway

कपूरथला में अमृतसर नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

कपूरथला : कपूरथला में अमृतसर नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की अज्ञात वाहन के साथ भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल है। 

घटना की सूचना मिलते ही सुभानपुर थाना पुलिस और रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। सुभानपुर थाने के ASI हरजिंदर सिंह तथा रोड सेफ्टी फोर्स के ASI गुरप्रीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में भेज दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में मां, बेटा और बहू शामिल हैं। हादसे में शामिल मोटरसाइकिल का नंबर अमृतसर का पाया गया है। इसके अलावा, मरने वालों के पास मिले एक पहचान पत्र जिस पर अमना पत्नी सतनाम, निवासी गांव लोपोके, जिला अमृतसर लिखा हुआ है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे तीनों अमृतसर या उसके आसपास के रहने वाले थे।

पुलिस ने मौके से मृतकों का बैग और बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि मृतकों की पहचान सुनिश्चित हो सके और हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सके। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!