पंजाब की Politics में हलचल! बीबी जागीर कौर ने अकाली दल में वापसी के दिए संकेत

Edited By Kamini,Updated: 06 Nov, 2026 06:11 PM

bibi jagir kaur hints at a return to the akali dal

आने वाले दिनों में पंजाब की पॉलिटिक्स में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणि कमेटी की पूर्व प्रेसिडेंट बीबी जागीर कौर ने सुखबीर सिंह बादल की लीडरशिप वाली शिरोमणि अकाली दल पार्टी में वापसी के संकेत दिए हैं और अकाली...

बेगोवाल (राजिंदर): आने वाले दिनों में पंजाब की पॉलिटिक्स में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणि कमेटी की पूर्व प्रेसिडेंट बीबी जागीर कौर ने सुखबीर सिंह बादल की लीडरशिप वाली शिरोमणि अकाली दल पार्टी में वापसी के संकेत दिए हैं और अकाली दल-BJP अलायंस की भी पुरजोर वकालत की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक सोशल मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बीबी जागीर कौर ने कहा कि हमने पूरन सुरजीत अकाली दल को जिस मिशन के साथ शुरू किया ता, उस मिशन को हम पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि आज सबको लगता है कि हमारी मां पार्टी 106 साल पुरानी पार्टी है, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है। हम पुनर सुरजीत अकाली दल को रजिस्टर भी नहीं करवा पाए। 

इस दौरान कई सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद कभी अकाली दल नहीं छोड़ा और जब वह सुखबीर सिंह बादल के साथ बैठकर बात करेंगी, तो हो सकता है कि मतभेद सुलझ जाएं। बीबी जागीर कौर ने कहा कि अभी हमारा मकसद अपनी मां पार्टी अकाली दल को मजबूत करना है। अगर हम बैठकर दूरी बनाए रखेंगे तो शायद मतभेद सुलझ न पाएं। वहीं, उन्होंने BJP के साथ गठबंधन के बारे में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल हमेशा 6-7 अफसरों को केंद्र से अलग-अलग स्कीमों के तहत फंड लाने के लिए ड्यूटी पर रखते थे। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो मजबूती के साथ सरकार बनाई जा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!