अकाली दल में वापसी की अटकलों के बीच बीबी जागीर कौर के घर पहुंचे धामी

Edited By Vatika,Updated: 24 Oct, 2026 11:45 AM

dhami visits bibi jagir kaur s residence

पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)

बेगोवाल: पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बेगोवाल में SGPC की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के घर पहुंचे। यहां उन्होंने बीबी जागीर कौर, उनके दामाद युवराज भूपिंदर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर दुख साझा किया। इस मुलाकात के बाद बीबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले बीबी जागीर कौर के दामाद युवराज भूपिंदर सिंह के पिता सरदार जगजीत सिंह का निधन हो गया था। इसी दुखद घटना के चलते परिवार को गहरा सदमा लगा है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि बीते लंबे समय से बीबी जागीर कौर और शिरोमणि अकाली दल के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। SGPC अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों आमने-सामने थे। उस समय अकाली दल ने एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को उम्मीदवार बनाया था, जबकि बीबी जागीर कौर ने पार्टी का विरोध करते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था।

फिलहाल बीबी जागीर कौर का संबंध शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत से बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से उनके शिरोमणि अकाली दल में दोबारा शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब धामी की उनके घर पर हुई मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!