फगवाड़ा में नशे का सेवन करते पकड़े 2 नौजवान, जमकर हंगामा, लोगों ने दी चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 11 Sep, 2026 05:42 PM

two youths caught consuming drugs

फगवाड़ा के ओंकार नगर मोहल्ले में देर रात नशे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इलाके के लोगों ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया।

फगवाड़ा (सोनू) : फगवाड़ा के ओंकार नगर मोहल्ले में देर रात नशे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इलाके के लोगों ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इनमें से एक युवक इलाके का रहने वाला है, जो कथित तौर पर एक बाहरी युवक को साथ लेकर आया था। दोनों पर इलाके में नशे का सेवन करने का आरोप लगाया गया।

मामले के दौरान लोगों ने दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनकी जेब से सिल्वर पन्नी और कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलने की बात सामने आई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग युवकों से पूछताछ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने जब एक युवक से नशा करने को लेकर सवाल किया तो उसने खुद को नशा न करने की बात कही। हालांकि, तलाशी के दौरान उसकी जेब से सिल्वर पन्नी मिलने पर लोगों ने उससे दोबारा पूछताछ की। इसी दौरान युवक और इलाके के लोगों के बीच बहस भी हुई।

वीडियो में युवक यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि उसकी जेब से पन्नी निकली है, लेकिन वह सड़क पर नशे का सेवन नहीं कर रहा था। वहीं, बाहरी युवक को इलाके में लाने के आरोप पर भी उसने इनकार किया। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और नशे को लेकर बहस होती रही। बाद में इलाके के लोगों ने दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने युवकों को दोबारा मोहल्ले में नशे का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी।

और ये भी पढ़े

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!