फगवाड़ा में पेंट स्टोर की दीवार तोड़कर चोरी की कोशिश, दुकानदार ने 2 चोरों को मौके पर दबोचा

Edited By Kalash,Updated: 03 Nov, 2026 05:32 PM

phagwara paint shop theft attempt

शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

फगवाड़ा (जलोटा): शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा में तब देखने को मिला जब जहां 2 युवक एक पेंट स्टोर की दुकान में चोरी करने की नीयत से घुस गए। दुकान की दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर दुकानदार मौके पर पहुंच गया और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में देस राज पुत्र लछमण दास वासी गांव मेहली, थाना बहराम, जिला शहीद भगत सिंह नगर, वर्तमान निवासी रेलवे स्टेशन फगवाड़ा ने बताया कि वह अपनी दुकान पर मौजूद था। उसे दुकान की छत पर किसी व्यक्ति के चलने की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ समय बाद दुकान की दीवार तोड़ने की आवाज आने लगी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो दो युवक प्रभाकर पेंट स्टोर की दुकान की दीवार तोड़ रहे थे।

दुकानदार द्वारा पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने कोई जवाब नहीं दिया और छत से नीचे जमीन पर छलांग लगा दी। एक युवक के पैर में चोट लग गई, जबकि दूसरे को भी मामूली चोट आई। दुकानदार ने दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सब्बल, कटर और रस्सी सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सुजे पुत्र प्रभाकर निवासी बिहार तथा रोहित पुत्र बंधू यादव निवासी बिहार, वर्तमान निवासी रेलवे स्टेशन फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच का दौर जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!