श्री कीरतपुर साहिब में जल प्रवाह की गई मूसेवाला की अस्थियां, रोती-बिलखती मां के इन शब्दों ने हर किसी की आंखों में ला दिए आंसू

Edited By Vatika,Updated: 01 Jun, 2022 05:01 PM

sidhu mossewala kiratpur sahib

पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला की अस्थियां श्री कीरतपुर साहिब में जल प्रवाह कर दीं गई हैं

चंडीगढ़ः श्री कीरतपुर साहिब में आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला की अस्थियां जल प्रवाह की गई, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धू के माता -पिता इस दुख की घड़ी में कैसे ख़ुद को मुश्किल के साथ संभाल रहे हैं।

PunjabKesari

इस दौरान सिद्धू की मां चरण कौर के शब्दों ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। रोते-बिलखती मां ने कहा, 'मेरे बेटे के दुश्मनों ने 6 फीट लंबे लड़के को राख में बदल दिया... अब वे चैन की नींद सो सकते हैं।' वहीं वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही यह शब्द सुने हर किसी की आंखों से आंसू आ गए।  परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं है। सिद्धू मूसे वाला का भोग और अंतिम अरदास 8 जून को होगी। 

बता दें कि सिद्धू का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। सिद्धू के अंतिम दर्शनों के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल आदि राज्यों से बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक, फिल्मी अदाकार व राजनीतिज्ञ पहुंचे थे। उनका अंतिम संस्कार गांव मूसा के श्मशानघाट में किया जाना था, परंतु अंत में अंतिम संस्कार का स्थान बदल कर उनके पैतृक खेत में कर दिया गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!