पाक में दोस्त की शादी से भारत लौटे शत्रुघ्न,राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी से भी की मुलाकात

Edited By swetha,Updated: 25 Feb, 2020 10:54 AM

shatrughan returned to india from friend s wedding in pakistan

भारत-पाकिस्तान के तल्खी भरे रिश्तों के बीच दोस्त की शादी में सीमा पार गए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अटारी-वाघा के रास्ते वतन लौट आए हैं।

अमृतसरः भारत-पाकिस्तान के तल्खी भरे रिश्तों के बीच दोस्त की शादी में सीमा पार गए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अटारी-वाघा के रास्ते वतन लौट आए हैं। वापसी पर कस्टम सहित अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। सिन्हा पाकिस्तान में कारोबारी मियान असद अहसान की शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने यात्रा को ट्वीट कर निजी करार दिया और कहा था कि इसमें सियासत से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान उन्होंने पाक के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी से भी मुलाकात की दोनों के बीच सरहदों पर अमन और शांति के मुद्दों पर भी बात हुई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!