Punjab : अमृतसर में सनसनी! युवक की मौत के मामले में दोस्त गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 12:53 AM

punjab sensation in amritsar friend arrested in connection with youth s death

तारांवाला पुल की नहर में एक युवक की डूबने से मौत होने के मामले में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने कारवाई करते हुए मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान गुलाब सिंह के तौर पर हुई है।

अमृतसर  (जशन) : तारांवाला पुल की नहर में एक युवक की डूबने से मौत होने के मामले में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने कारवाई करते हुए मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान गुलाब सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव उदोवाली जिला गुरदासपुर ने बताया कि आरोपी उसके बेटे (मृतक गुलाब सिंह) को काम का बहाना बनाकर सुबह 6 बजे अपने साथ मोटरसाईकिल पर लेकर गया। उसने बताया कि फिर शाम को 6 बजे आरोपी का फोन आया कि आपका बेटा नहर में डूब गया है और आप तुरंत आ जाओ। इस पर वे तुरंत अमृतसर तारांवाला पुल की नहर पर गुलाब को ढूडने आए, परंतु वो कहीं नहीं मिला। इसके बाद 5 जुलाई को सुबह 8 बजे गुलाब सिंह की लाश गांव अब्बण की पुली के नज़दीक की नहर से मिली। उन्होंने बताया कि गुलाब सिंह की लाश पर काफी चोटों के निशान थे। उन्होंने अंदेशा जताया कि ये चोटें उसके दोस्त ने लाई हो सकती हैं। पुलिस ने जूवेनाईल आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!