हथियार लेकर पेट्रोल पंप लूटने आए लुटेरे, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर (देखें तस्वीरें)
Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2022 11:01 AM

लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।
अमृतसर (सागर): अमृतसर-जालंधर जी.टी. रोड पर लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के तहत मानां वाला के सुपर पैट्रोल पंप पर गत रात लुटेरों द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार हथियारों से लैस 3 नकाबपोश लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए और आते ही उन्होंने पंप के कारिंदे पर पिस्तौल तान दी। पेट्रोल पंप के कारिंदों द्वारा इन लुटेरों का डटकर मुकाबला किया गया।

लुटेरों के साथ उनकी हाथापाई भी हो गई। जब शोर मच गया तो 3 लुटेरे वापस भाग गए। यह सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि इस पैट्रोल पंप पर पहले भी लुटेरों ने कई बार हल्ला-बोला है। ऐसी वारदातों के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया ज रहा है।

Related Story

जालंधर स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर लूट की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

अमृतसर में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश, गार्ड की आंखों में किया स्प्रे... CCTV में कैद वारदात

Gurdaspur में बेखौफ चोर, 2 किराना दुकानों को बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद

लुधियाना में लुटेरों का खौफनाक हमला, चलती बाइक से फैक्ट्री कर्मी पर ‘दात’ से किया वार

मोगा में लुटेरों का आतंक, दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया वारदात को अंजाम

दिनदहाड़े लूट, पीड़ित को दांत से काटकर लुटेरे फरार, लोगों ने लगाया जाम

रिटायर्ड कर्मी ने बेजुबान पर बरसाईं लाठियां, CCTV में कैद हुई घटना

दीनानगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनी, घटना CCTV में कैद

स्कूल के बाहर फायरिंग की कोशिश से हड़कंप! CCTV में कैद हुए बाइक सवार

दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटी, वारदात CCTV में कैद