ड्यूटी के दौरान ASI की दर्दनाक मौ/त, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Urmila,Updated: 10 Jan, 2026 03:27 PM

asi tragic death

घनौली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

रूपनगर : घनौली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एएसआई सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।  जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब 11:55 बजे घनौली चौक के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक एएसआई की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। वे नंगल क्षेत्र के गांव बरारी के निवासी थे और ड्यूटी के तहत विभिन्न इलाकों में समन नोटिस तामील करवाने गए हुए थे। इस संबंध में राजपाल, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। चालक ने न तो वाहन रोका और न ही घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी/वीडियो फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है।

डी.एस.पी. राज पाल ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में थाना घनौली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतक एएसआई अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

और ये भी पढ़े

    Related Story

      Trending Topics

      IPL
      Royal Challengers Bengaluru

      190/9

      20.0

      Punjab Kings

      184/7

      20.0

      Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

      RR 9.50
      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!