चंडीगढ़ में तड़के सुबह Encounter, पुलिस और बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2026 12:21 PM

chandigarh encounter

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक फार्मेसी की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक फार्मेसी की दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सेक्टर-39 जीरी मंडी चौक के पास इस मामले के शूटरों का एनकाउंटर किया। यह कार्रवाई तड़के करीब 6 बजे अंजाम दी गई।

मुठभेड़ के दौरान दो शूटर घायल हो गए, जिनकी पहचान राहुल और रॉकी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने एक टैक्सी चालक प्रीत को भी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दोनों शूटर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!