गर्मियों में शहरवासियों को राहत, चंडीगढ़ से 4 नए Routes पर उड़ान की तैयारी

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2026 11:30 AM

chandigarh airport

शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ में समर शैड्यूल में 4 नए शहरों

चंडीगढ़ः शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ में समर शैड्यूल में 4 नए शहरों की फ्लाइट मिल सकती है। इसको लेकर एयरलाइंस की तरफ से कार्य शुरू कर दिया गया है।

एयरपोर्ट अथॉर्रिटी के अधिकारियों का कहना है कि 2 एयरलाइंस की तरफ से त्रिपुरूपपुरम, नांदेड़ साहिब, अयोध्या व कोच्चि शहर को लेकर एक सर्वे किया गया था, जिसमें पैसेंजर फुटफॉल पर विशेष ध्यान रखा गया है। इसके बाद एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट संचालन को लेकर हामी भरी है। यहीं नहीं अथॉर्रिटी की तरफ से एयरलाइंस को दी जाने वाली छूट भी आकर्षण का केंट्र बनी है, ऐसे में उम्मीद है कि समर शैड्यूल में कई फ्लाइट शामिल हो सकती है। 

धार्मिक संस्थाओं की है मांग
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से अयोध्या व नांदेड़ साहिब के लिए कई धार्मिक संस्थाओं की तरफ से फ्लाइट को लेकर मांग चल रही  थी, यही नहीं अथॉरिटी की तरफ से भी कई प्रयास किए गए, ताकि अयोध्या व नांदेड़ साहिब के लिए फ्लाइट शुरू हो। ऐसे में एयरलाइंस दोनों धार्मिक स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू हो। ऐसे में एयरलाइंस दोनों धार्मिक स्थानों के लिए फ्लाइट संचालन के लिए तैयार है। उम्मीद है कि शहरवासियों को जल्द फ्लाइट मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!