Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटरी चालक को मारी टक्कर, 1 की मौत

Edited By Kamini,Updated: 07 Jun, 2022 03:47 PM

road accident speeding truck hit the scooter driver 1 death

पंजाब में आए दिन सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सुलतानपुर लोधी-कपूरथला रोड का है, जहां एक ...........

कपूरथला (चंद्र): पंजाब में आए दिन सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सुलतानपुर लोधी-कपूरथला रोड का है, जहां एक स्कूटरी चालक की ट्रक के साथ टक्कर होने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान जगतार सिंह निवासी गांव मैदा शाहकोट के रूप में हुई जो किसी काम के सम्बन्ध में अपने किसी पहचान वाले व्यक्तियों के पास गया था।

जानकारी के अनुसार स्कूटरी चलाते समय जगतार सिंह के साथ एक महिला पिछली सीट पर बैठी हुई थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटरी के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानिक लोगों ने एक दूसरे की मदद के साथ निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जगतार सिंह को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लिजाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी परन्तु हैरानीजनक बात यह रही कि कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!