Edited By Vatika,Updated: 26 Mar, 2026 10:56 AM

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष Amrinder Singh Raja Warring का डी.एम. रंधावा सुसाइड मामले की CBI
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष Amrinder Singh Raja Warring का डी.एम. रंधावा सुसाइड मामले की CBI जांच को लेकर नया बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार सिर्फ उनकी अनुमति का इंतजार कर रही है, तो बिना किसी देरी के इस मामले की CBI जांच शुरू कर दी जाए।
वड़िंग ने साफ कहा कि पीड़ित परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है और सच्चाई का सामने आना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मामले में तुरंत CBI को जांच के आदेश दिए जाएं। साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस मामले में कोई बहानेबाजी या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि परिवार न्याय का हकदार है।
मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी राजा वड़िंग ने कहा था कि किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर परिवार CBI जांच चाहता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के मौजूदा जज द्वारा की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हर कोई पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना चाहता है, हालांकि हर किसी का तरीका अलग-अलग हो सकता है।