CBI जांच पर सियासी घमासान, Bikram Singh Majithia ने AAP और कांग्रेस दोनों पर उठाए सवाल

Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2026 02:22 PM

bikram majithia target aap government and congress

शिरोमणि अकाली दल के नेता Bikram Singh Majithia ने डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की असमय मौत पर दुख व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के नेता Bikram Singh Majithia ने डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की असमय मौत पर दुख व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब इस असमय मौत से शोक में है और राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां इस मामले की CBI जांच की मांग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनकी कड़ियां मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सुरक्षा देने के आरोप भी सामने आ रहे हैं और वित्तीय लेन-देन को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, मजीठिया ने कांग्रेस के भीतर मतभेद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जहां नेता प्रतिपक्ष Partap Singh Bajwa CBI जांच के समर्थन में हैं, वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष Amrinder Singh Raja Warring का रुख अलग नजर आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 3 सांसद-राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह और शेर सिंह घुबाया-ने भी इस मामले में गृह मंत्री को CBI जांच के लिए पत्र नहीं लिखा है, जिससे पार्टी की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि पंजाब कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख बताना चाहिए। साथ ही उन्होंने दोहराया कि वे न डरेंगे, न झुकेंगे और पंजाब के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!