Edited By Kalash,Updated: 14 Feb, 2022 01:57 PM

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार खत्म होने के बाद सभी पार्टियों द्वारा पंजाब में पूरी ताकत झोंक दी गई है
लुधियाना (हितेश): 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार खत्म होने के बाद सभी पार्टियों द्वारा पंजाब में पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसके तहत एक के बाद एक केंद्रीय मंत्री यहां पहुंच रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की एंट्री हो गई है जिनका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें : केजरीवाल ने CM चन्नी को दी सलाह, कांग्रेस पार्टी को लेकर कही अहम बात
जहां तक केंद्रीय मंत्रियों का सवाल है उनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, मीनाक्षी लेखी, हरदीप सिंह पूरी ने पक्के तौर पर डेरा जमाया हुआ है जबकि राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए आ चुके हैं। लेकिन रविवार को अमित शाह व प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है।
यह भी पढ़ें : सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री, अमित शाह, और केजरीवाल पर कसे तंज
इससे ठीक एक दिन बाद मोदी पंजाब के जालंधर शहर आ रहे हैं। उन्होंने फिरोजपुर में रैली रद्द होने के बाद एक बार वर्चुअल रैली की थी और अब फिजिकल रैली करने का प्रोग्राम है। हालांकि की मोदी की रैली से 3 घंटे पहले राहुल गांधी पंजाब पहुंच गए हैं और होशियारपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद उनका गुरदासपुर जाने का प्रोग्राम है। इससे पहले राहुल गांधी जालंधर व लुधियाना में कांग्रेस की रैली को संबोधित कर चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here