आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद किया: अजय टम्टा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2026 09:08 PM

aam aadmi party has ruined punjab ajay tamta

पंजाब में भाजपा की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान जगराओं तहसील के गांव काउंके कलां में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। पंजाब में नशे के मुद्दे पर बोलते हुए...

जगराओं : पंजाब में भाजपा की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान जगराओं तहसील के गांव काउंके कलां में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। पंजाब में नशे के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आप सरकार के संरक्षण में नशा बिक रहा है और सरकार नशा तस्करों पर नकेल कसने में बुरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि हर गांव और गली-मोहल्ले में नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गेजा राम बाल्मीकि, अमरीक सिंह आलीवाल, रंजन कामरा, अमरजीत सिंह अमरी, अनिल सच्चर और हरमनदीप सिंह भी मौजूद थे। रैली के दौरान नशे के कारण अपने बेटे, पति और अन्य परिजनों को खो चुकी महिलाएं तथा पीड़ित परिवार भी पहुंचे हुए थे।

नशा खत्म करने की डेडलाइन 6 बार बढ़ चुकी है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद तीन महीने में प्रदेश से नशा खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार द्वारा छह बार डेडलाइन दिए जाने के बावजूद पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ, बल्कि धड़ल्ले से बिक रहा है और नशे की चपेट में आए पंजाब के युवाओं की लगातार मौतें हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशे के कारण अपने परिवार के सदस्यों को खो चुके लोगों का दर्द बेहद पीड़ादायक है।

नशा खत्म होने तक चैन से नहीं बैठेंगे
अजय टम्टा ने कहा कि वीरों की धरती पंजाब बर्बाद हो रही है और राष्ट्रवाद का नारा देने वाले पंजाब को लूटकर आम आदमी पार्टी के नेता ऐश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश से नशा पूरी तरह खत्म किया जाएगा और पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा खत्म करने की जिम्मेदारी भाजपा ने उठाई है और पंजाब से नशा खत्म होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

नशा खत्म करने के साथ युवाओं का पुनर्वास
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व सांसद अमरीक सिंह आलीवाल ने कहा कि भाजपा जो भी वादा करती है, उसे पूरा करती है। इसी तरह पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद भाजपा पंजाब को नशामुक्त बनाएगी और नशा छोड़ने वाले युवाओं का पुनर्वास करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे के खिलाफ जिस लड़ाई को शुरू करने का ऐलान किया है, उस मिशन की शुरुआत पंजाब से होगी और पंजाब निश्चित रूप से नशामुक्त होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!