Edited By Kamini,Updated: 28 Sep, 2026 01:40 PM

जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
फरीदकोट: जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई।
मृतकों की पहचान बब्बू सिंह (37) पुत्र राजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह (24) पुत्र सीरा सिंह निवासी सेढ़ा सिंह वाला के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों अर्शदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह निवासी सेढ़ा सिंह वाला और अर्शदीप सिंह (30) पुत्र हरभजन सिंह निवासी संगतपुरा के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि, एक मोटरसाइकिल 2 युवक सवार होकर गांव सेढ़ा सिंह वाला से जैतो की और जा रहे था और दूसरे मोटरसाइकिल पर 2 युवक जैतो से सेढ़ा जा रहे थे। इस बीच दोनों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 2 युवकों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जैतो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here