Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jul, 2025 07:55 PM

शहर के साथ लगते गांव गजनी वाला में सेमनाले से एक महिला की तैरती हुई लाश मिली है।
गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): शहर के साथ लगते गांव गजनी वाला में सेमनाले से एक महिला की तैरती हुई लाश मिली है। जानकारी अनुसार गांव गजनी वाला में एक व्यक्ति आज सुबह सैर कर रहा था तो उसने देखा कि सेमनाले में एक लाश तैर रही है। जिसके बाद उसकी तरफ से थाना लक्खोके बहराम की पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उक्त लाश को कब्जे में लेकर फिरोजपुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि उनकी तरफ से लाश की पहचान की जा रही है। इस खबर के मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और गांव में दहशत का माहौल बन गया कि आखिर यह महिला कौन है और उसकी लाश सेम नाले में कैसे तैर रही है। गांव के कई लोगों ने बताया कि महिला के शरीर पर तेजधार हथियारों से कई वार किए हुए थे।