पंजाब सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी खुशखबरी, पहली जून से मिलेगी यह सुविधा

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2020 02:12 PM

punjab government gave very good news to women

पंजाब स्वास्थ्य विभाग टैलीमेडिसिन के अलावा अब मातृ स्वास्थ्य देखभाल (एम.सी.एच.) को यकीनी बनाने के लिए 1 जून से स्त्री रोग सेवाओं के

चंडीगढ़(शर्मा): पंजाब स्वास्थ्य विभाग टैलीमेडिसिन के अलावा अब मातृ स्वास्थ्य देखभाल (एम.सी.एच.) को यकीनी बनाने के लिए 1 जून से स्त्री रोग सेवाओं के लिए ई-संजीवनी ओ.पी.डी. की शुरुआत करने जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्ध ने बताया कि प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक जनरल मैडिसिन के लिए ई-संजीवनी ओ.पी.डी. सेवाएं पहले ही शुरू कर दी गई हैं। हालांकि दिशा-निर्देशों अनुसार गर्भावस्था की पहली तिमाही तक संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और अमताल आने से परहेज करना चाहिए। इसलिए गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को जन्म से पहले की देखभाल के लिए और स्त्री रोग सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार स्त्री रोग सेवाओं के लिए ई-संजीवनी ओ.पी.डी. शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं। डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और पैरा-मैडीकल स्टाफ के साथ संपर्क कर राज्य में स्वास्थ्य सेवा संबंधी विझिा प्रोग्रामों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसा एक प्रशिक्षण कोविड-19 महामारी के चलते गर्भवती के प्रबंधन के लिए जागरूकता संबंधी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब, एस.एच.आई.एफ.डक्ल्यू (राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान) प्रशिक्षण प्रभाग, मैडीकल कॉलेज, अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट की तकनीकी सहायता के साथ करवाया गया। विशेष तौर पर प्रशिक्षण डॉयरेक्टर (परिवार कल्याण) डॉ. प्रभदीप कौर को निगरानी अधीन प्रोग्राम अफसर, डॉ. गुरविन्दर कौर सहित प्रोग्राम अफसर (एम.सी.एच.) डॉ. इन्दरदीप कौर  की हाजिरी में हुआ। मुख्य उद्देश्य क्लीनिकल स्टाफ को गर्भवती और प्रसव प्रबंधन विषय संबंधी जागरूक करना था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!