गगनदीप रंधावा के परिवार से मिले सुखबीर बादल, लाल जीत भुल्लर को मिल रही VIP सुविधाओं पर उठाए सवाल

Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2026 03:17 PM

sukhbir badal met with gagandeep randhawa family

आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मृतक DM गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा।

अमृतसर (रमन) : आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मृतक DM गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा। इस मौके पर उन्होंने परिवार की हिम्मत बढ़ाई और भरोसा दिलाया कि अकाली दल इस मामले में इंसाफ दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगा।

मीडिया से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी को इस हद तक मजबूर करना कि वह सुसाइड जैसा कदम उठाए, यह बहुत दुखद और गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गगनदीप सिंह रंधावा को एक मंत्री के दबाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले को बहुत हल्के में ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद सिर्फ मंत्री को बचाना है, इसलिए शिरोमणि अकाली दल को पंजाब पुलिस की जांच पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर CBI जांच नहीं हुई तो पंजाब पुलिस की जांच मंजूर नहीं होगी।

सुखबीर बादल ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल कुछ लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और कुछ को VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उन्होंने खास तौर पर लाल जीत भुल्लर को जेल में VIP सुविधाएं मिलने का मुद्दा उठाया। बादल ने कहा कि उन्हें जेल में AC कमरा दिया गया है, घर से खाना आ रहा है और स्टाफ भी उनकी सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। पंजाब सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की भी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे पंजाब के न्याय से जुड़ा है। सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और दूसरी विपक्षी पार्टियां इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए संघर्ष जारी रखेंगी और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!