तरनतारन: सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2026 11:27 AM

dead body found

जिले के थाना सराय अमानत खां के अधीन आते गांव बुर्ज 169 में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने

तरनतारन (रमन): जिले के थाना सराय अमानत खां के अधीन आते गांव बुर्ज 169 में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सराय अमानत खां की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज 169 के पास सड़क किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक ने चेकदार कमीज और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया है। डीएसपी सिटी सुखदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!