Amritsar वासी दें ध्यान! 3 दिन तक बंद रहेगी Grocery और Dry Fruit की मार्केट

Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2026 01:10 PM

majith mandi in amritsar to remain closed for 3 days

अमृतसर में 3 दिन तक मजीठ मंडी पूरी तरह बंद रखी जाएगी।

अमृतसर (नीरज): अमृतसर में 3 दिन तक मजीठ मंडी पूरी तरह बंद रखी जाएगी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ‘द फेडरेशन ऑफ ग्रॉसरी एंड ड्राई फ्रूट कमर्शियल एसोसिएशन’ मजीठ मंडी के प्रेसिडेंट अनिल मेहरा ने 2 जुलाई से 4 जुलाई तक मार्केट को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट अनिल मेहरा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी एसोसिएशन गर्मियों की छुट्टियां इसलिए तय करती है ताकि काम में लगातार बिज़ी रहने वाला बिजनेस कम्युनिटी अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सके और रोज की भागदौड़ से थोड़ी राहत पा सके। इसी कड़ी के तहत इस साल भी 2 जुलाई से 4 जुलाई तक मार्केट में कोई काम नहीं होगा और मजीठ मंडी पूरी तरह बंद रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!