पंजाब भर में बसों की हड़ताल, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2025 10:39 AM

punjab bus strike

पंजाब में आज पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने राज्यभर..

पंजाब डेस्कः  पंजाब में आज पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने राज्यभर में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते जालंधर समेत पंजाब के सभी बड़े बस स्टैंड पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। आम यात्रियों को सुबह से ही भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्यों हुई हड़ताल?
आज पंजाब में किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसों का टेंडर खुलना था। कर्मचारियों का लंबे समय से इस स्कीम के तहत निजी बसों को पीआरटीसी बेड़े में शामिल करने का विरोध रहा है। यूनियन कई बार इसका विरोध कर हड़ताल भी कर चुकी है, जिस कारण टेंडर कई बार टल चुका था।

टेंडर खुलने से पहले ही पुलिस कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूनियन के कई प्रमुख नेताओं सुल्तान सिंह, सहजपाल सिंह, और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में रोष फैल गया। नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज सुबह पंजाब रोडवेज और PRTC कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल घोषित कर दी। यूनियन ने साफ कहा है कि आज कोई भी बस नहीं चलाई जाएगी। हड़ताल की वजह से पंजाब के सभी जिलों में यात्रा करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल–कॉलेज जाने वाले छात्र, दफ्तर पहुँचने वाले कर्मचारी, और इंटरसिटी यात्रा करने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

सरकार व यूनियन आमने-सामने
कर्मचारियों का कहना है कि किलोमीटर स्कीम निजी कंपनियों को बढ़ावा देती है और सरकारी बेड़े को नुकसान पहुँचाती है। वहीं सरकार इसे लागत कम करने और बस सेवाएँ बढ़ाने की ज़रूरत बताती है। नेताओं की गिरफ्तारी के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!