Edited By Kalash,Updated: 21 Feb, 2026 01:40 PM

पंजाब में सर्दी अब विदाई की ओर है और दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।
जालंधर: पंजाब में सर्दी अब विदाई की ओर है और दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं और कहीं-कहीं धुंध के कारण हल्की ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।
अनुमान है कि अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी और बढ़ेगी। वहीं इस बार फरवरी में अब तक बहुत ही कम बारिश दर्ज की गई है और अधिकांश जिलों में पूरे महीने बारिश न के बराबर रही है। विभाग का कहना है कि 26 फरवरी तक मौसम शुष्क ही बना रह सकता है, जिसके कारण तापमान में और इजाफा संभव है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here