खंडहर से कैलिफोर्निया तक: 105 साल पुराने ट्रैक्टर की करोड़ों में डील, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2026 10:28 AM

105 year old tractor sold for crores

105 साल पुराना ट्रैक्टर करोड़ों रुपए में बिक गया है।

पंजाब डेस्क : 105 साल पुराना ट्रैक्टर करोड़ों रुपए में बिक गया है। जालंधर के भगत सिंह चौक के पास एक खंडहरनुमा बिल्डिंग में पड़ा 105 साल पुराना ट्रैक्टर 1.25 करोड़ रुपये में बिक गया। यह दुर्लभ विंटेज ट्रैक्टर अब कैलिफोर्निया (अमेरिका) के एक म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के साथ लगी दुकान के मालिक पुनीत बेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि कबाड़ समझा जाने वाला यह ट्रैक्टर विंटेज दुनिया का अनमोल नमूना है। बताया जा रहा है कि, मुंबई की एक ट्रैक्टर कंपनी ने पहले 2 लाख से लेकर 28 लाख रुपये तक की पेशकश की थी, लेकिन बाद में एक विदेशी कंपनी ने इसे 1.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। अब ये ट्रैक्टर कैलिफोर्निया की म्यूजिम में रखा जाएगा। 

बता दें कि, यह ट्रैक्टर जर्मनी में 1921 में बना लेंज बुलडॉग एचएल-12 (Lanz Bulldog HL-12) मॉडल है, जो अपनी खास तकनीक के लिए विंटेज वाहनों की दुनिया में अलग पहचान रखता है। इसमें सिंगल सिलेंडर हॉट-बलब इंजन लगा है, जिसे स्टार्ट करने से पहले इंजन को गर्म करना पड़ता था, जिसके बाद कम गति पर भी यह अधिक ताकत देता था। अपने समय में इस ट्रैक्टर का उपयोग खेतों में हल चलाने, पानी के पंप और चक्की चलाने जैसे कार्यों के लिए व्यापक रूप से किया जाता था। अब यह ऐतिहासिक विरासत के रूप में विदेशी म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!