Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Jul, 2021 02:35 PM

जालंधर में सांझी एक्शन कमेटी द्वारा ये धरना लगाया गया है।
जालंधर(राहुल, सोनू, पुनीत): छठे पे कमीशन के खिलाफ पंजाब सरकार के कर्मचारियों की ओर से रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के तहत जालंधर बस अड्डे पर दो घंटे के लिए सरकारी कर्मचारियों की ओर से धरना लगाया गया है। कर्मचारियों का आरोप छठे पे कमीशन को लंगड़ा बनाया गया है। कमीशन सिर्फ नाम का ही लागू किया गया और आरोपियों को कोई लाभ नहीं हुआ।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमीशन की सिफारिशों में संशोधन किया जाए और कर्मचारियों की तनख्वाहों में नाममात्र हुआ विस्तार और बढ़ाया जाए।

सरकारी कर्मचारियों के बस स्टैंड में किए जा रहे प्रदर्शन से बसों का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही रोडवेज कर्मचारियों ने मांग की कि 10 हज़ार के करीब नई सरकारी बसें दी जाएं और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम लगाई जाए। सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने सत्ता हासिल करने से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का वायदा किया था परन्तु चार साल पूरे होने के बावजूद अभी तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। लगातार हर कर्मचारी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर है।


पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here