Edited By Kalash,Updated: 09 Mar, 2026 05:46 PM

हल्का मुकेरियां के अधीन आते कस्बा हाजीपुर में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा इलाके में बड़े स्तर पर चल रहे अवैध खनन के विरोध में टी-प्वाइंट के पास एक विशाल रोष प्रदर्शन किया गया।
हाजीपुर (जोशी): हल्का मुकेरियां के अधीन आते कस्बा हाजीपुर में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा इलाके में बड़े स्तर पर चल रहे अवैध खनन के विरोध में टी-प्वाइंट के पास एक विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मौजूदा सरकार और सरकारी विभागों पर खनन माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सरबजोत सिंह साबी, तरसेम मिन्हास पूर्व जिला उपाध्यक्ष, रणजोध सिंह कुक्कू एम.सी., कमल खोसला, अनिल मानसर, सचिन समियाल एम.सी., बेअंत रंधावा जिला परिषद सदस्य, कुलभूषण सोहल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के साथ अन्य नेताओं ने कहा कि पंजाब और बाहरी राज्यों के पूंजीपति हाजीपुर और तलवाड़ा की जमीन को 'सोने का अंडा देने वाली मुर्गी' की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। कंडी के इस नाजुक इलाके में करीब 24 स्टोन क्रेशर लगाकर प्राकृतिक संसाधनों की अंधाधुंध लूट की जा रही है।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि खनन नहीं रुका, तो आने वाले समय में पोंग डैम के अस्तित्व को खतरा पैदा हो सकता है और यह क्षेत्र भूकंप का केंद्र बन सकता है। खनन सामग्री से लदे हजारों टिप्परों के कारण लिंक सड़कें पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। ये वाहन एम्बुलेंस तक को रास्ता नहीं देते और प्रेशर हॉर्न के शोर से लोगों का जीना दुभर कर दिया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सरकार और प्रशासन यह झूठी अफवाह फैला रहे हैं कि खनन बंद है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे खनन माफिया के खिलाफ यह लड़ाई जारी रखेंगे, चाहे उन पर झूठे मामले (परचे) ही क्यों न दर्ज कर दिए जाएं।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई इलाके के अस्तित्व को बचाने की है और खनन बंद होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर शमशेर सिंह शेरा , अश्वनी कुमार , बलदेव सिंह कौलपुर, तजिंदरपाल सिंह सरपंच, लक्खी रंधावा, बलवीर सिंह टीटा, रविंदर सिंह, हरदीप सिंह साबी, रशपाल सिंह रंगा, ठाकुर गंधर्व सिंह, शुभम सोहल, ठाकुर निर्देव सिंह कराड़ी, राकेश कुमार भटोली ब्लाक समिति सदस्य, अशोक कुमार सरपंच , प्रेम चंद सरपंच, हरकमल सिंह , केवल सिंह धमियां, रणजीत सिंह धमियां, हरदयाल सिंह संधवाल, शौकीन सिंह भलोवाल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here