Edited By Kalash,Updated: 01 Feb, 2026 04:39 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जालंधर आ रहे हैं, जिस कारण पंजाब पुलिस तथा सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट पर हैं तथा जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है।
जालंधर (सुनील): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जालंधर आ रहे हैं, जिस कारण पंजाब पुलिस तथा सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट पर हैं तथा जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है। इसी के चलते थाना लांबड़ा की पुलिस ने गांव नाहलां पर सरकारी गाड़ी को लगाकर नाकेबंदी की हुई थी। देर शाम एक बोलीनो कार आई, जिसमें चालक सहित 2 युवक सवार थे, ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी व फिर नाका तोड़ कर फरार हो गए। कार सवारों ने जब नाका तोड़ा तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गया। मौके पर थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. गुरमीत राम ने अपनी पुलिस पार्टी सहित कार सवारों का पीछा किया तथा पीछा करते हुए वे जालंधर कमिश्नरेट इलाके में पहुंच गए।
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शीतल अंगुराल के आवास के बाहर पुलिस ने उक्त कार को घेर लिया तथा मौके से कार में से 2 युवकों को काबू कर लिया। पुलिस दोनों युवकों को थाना लांबड़ा में ले गई तथा उनसे पूछताछ शुरू की।
सूत्र बताते हैं कि काबू किए गए युवकों में से एक युवक पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है तथा यह भी चर्चा है कि उनकी कार में से हथियारनुमा वस्तुएं मिली हैं। इस संबंध में जब एस.एच.ओ. गुरमीत ने कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है कि कार सवारों ने किस मंशा से नाके को ब्रेक किया। उन्होंने कहा कि कार में किसी भी प्रकार के कोई भी हथियार नहीं मिला है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here