Amritsar बस स्टैंड गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपी का किया Encounter

Edited By VANSH Sharma,Updated: 03 Dec, 2025 07:45 PM

police encounter the accused in the amritsar bus stand firing case police encoun

अमृतसर में बस स्टैंड पर हुए गोलीकांड के आरोपी का पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गया।

अमृतसर: अमृतसर में बस स्टैंड पर हुए गोलीकांड के आरोपी का पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को देखते ही उन पर लगातार तीन गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि बस स्टैंड फायरिंग मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी बेहद शातिर था और गिरफ्तारी से बचने के लिए हथियार चलाने से भी पीछे नहीं हटता था। इसी बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!