Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Apr, 2026 01:34 PM

घर के मालिक को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं।
अमृतसर : अमृतसर के जंडियाला गुरु में ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 4 बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 10-12 राउंड फायर किए गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। घर के मालिक को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। वहीं सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here