Amritsar में दिन-दहाड़े नशेड़ी युवकों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, कैमरे में कैद हुई घटना

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2026 09:53 AM

robbery in amritsar

शहर के गांव दबुर्जी में दिन-दहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है।

अमृतसर(रमन): शहर के गांव दबुर्जी में दिन-दहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ नशेड़ी युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक किराना दुकान पर पहुंचे और वहां से चीनी की बोरी उठाकर फरार होने लगे।

कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
घटना के दौरान मौके पर मौजूद गांव के युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए चोरों का पीछा किया और एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल समेत मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की गांववासियों ने जमकर पिटाई भी की। इस पूरी घटना की तस्वीरें दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं, जो पुलिस जांच में अहम सबूत बन सकती हैं।

लोगों में डर और गुस्से का माहैल
गांववासियों का कहना है कि नशेड़ी बेखौफ होकर दिन-दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। लोगों ने आरोप लगाया कि इन चोरों को न पुलिस का खौफ है और न ही सीसीटीवी का। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे नशेड़ी चोरों पर लगाम लगाई जाए, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!