Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Apr, 2026 08:24 PM

दी प्रैस क्लब आफ अमृतसर (पी.सी.ए.) में रविवार को करवाई गए चुनावों में जहां प्रधान राजेश गिल ने जहां लगातार तीसरी बार जीत अर्जित करके जहां हैट्रिक मारी, वहीं उनके ग्रुप चुनाव निशान चढ़ता सूरज के सभी सातों उम्मीदवारों ने अपनी जीत हासिल करके पूरी तरह...
अमृतसर (जशन): दी प्रैस क्लब आफ अमृतसर (पी.सी.ए.) में रविवार को करवाई गए चुनावों में जहां प्रधान राजेश गिल ने जहां लगातार तीसरी बार जीत अर्जित करके जहां हैट्रिक मारी, वहीं उनके ग्रुप चुनाव निशान चढ़ता सूरज के सभी सातों उम्मीदवारों ने अपनी जीत हासिल करके पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया। दूसरी ओर जसबीर सिंह पट्टी ग्रुप था। जसबीर सिंह पट्टी ग्रुप ने गिल ग्रुप को जमकर टक्कर दी। गौरतलब है कि इस बारे के चुनावों में पंजाब केसरी की ओर से प्रधान राजेश गिल चुनाव जीते है और जगबाणी की ओर से रमन शर्मा चुनाव जीतकर कैशियर पद पर आसीन हुए है। चुनावों में शहरी व देहात के सभी पत्रकारों ने राजेश गिल के नेतृत्व में अपना तीसरी बार भरोसा जताया है। इसके साथ ही प्रधान राजेश गिल को क्लब की नई कार्यकारिणी कमेटी के गठित करने के अधिकार भी सौंप दिए है, जिसमें उन्होनें कहा कि कार्यकारिणी कमेटी में देहात इलाकों के पत्रकारों को काफी तौर से नुमांइदगी दी जाएगी। सभी सदस्यों ने प्रधान गिल से अपील की है कि अब आगामी तीस दिनों के भीतर प्रधान राजेश गिल को प्रैस क्लब की नई कार्यकारिणी कमेटियों का गठन करे।
भाई गुरदास नगर न्यू अमृतसर सिथ्त प्रैस क्लब आँफ अमृतसर में प्रैस क्लब के चुनाव करवाने के एजैंडे छेहर्टा कस्बे, अजनाला, मजीठा, जंडियाला के अलावा 428 से अधिक पत्रकारों ने शामिल होते हुए अपने मतों का प्रयोग किया। इस बार जिला सपंर्क विभाग से कुल जिले भर से 428 पत्रकारों की वोटे बनाई गई थी। इन चुनावों में चढ़ता सूरज चुनाव निशान वालों प्रधान पद पर लगातार तीसरी बार राजेश गिल, सीनियर उप-प्रधान पर विपन कुमार राणा, उप-प्रधान पद पर विक्रमजीत सिंह, कैशियर पद पर रमन शर्मा, सचिव पद पर रजिन्दर सिंह रूबी, सह सचिव पद पर हरमीत सिंह, महासचिव पद पर रेशम सिंह चुने गए।
अपने संबोधन में प्रैस क्लब आफ अमृतसर के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश गिल व रमन शर्मा कैशियर ने कहा कि मीडिया कर्मचारियों का मान सम्मान किसी भी कीमत पर कम नहीं होने दिया जाएगा। पत्रकारों की एकता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अलग अलग कार्यक्रम और नीतियो जल्द ही लागू की जाएंगी। मीडिया कर्मियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए क्लब में अलग अलग सेमीनार आयोजित किए जाएंगे। इस बार क्लब की ओर से मजीठा, अजनाला, जंडियाला, छहर्टा आदि क्षेत्रों में कमेटियां गठित की जाएंगी, जोकि प्रैस क्लब आफ अमृतसर की प्रतिनिधि कमेटियां होगी। इसी तरह जल्दी ही अलग अलग कमेटियां प्रैस क्लब की भी गठित की जाएंगी। प्रैस क्लब आफ अमृतसर के वर्किंग घेरे का विस्तार किया जाएगा। पत्रकारों को एक जुट करने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। जीतने उपरांत सभी सातों उम्मीदावरों को उपिस्थत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सिरोपा व डालकर सम्मानित किया गया और सभी पत्रकार ढोल की थाप पर जमकर नाचे। जीतने उपरांत सभी विजेताओं ने गुरूद्वारा श्री शहीदां साहिब नतमस्तक होकर गुरू घर से आर्शीवाद प्राप्त किया। यहां पर उन्हें गुरू घर के मैनेजर ने सिरोपे डालकर सम्मानित भी किया।
किसको कितनी पड़ी वोटे :- इस चुनाव दौरान कुल 428 वोटें बनी थी, जिनमें कुल 208 वोटे पोल हुई। इनमें प्रधान पद पर हैट्रिक मारने प्रधान राजेश गिल के हक में 199 वोटे, सीनियर उप-प्रधान पर विपन कुमार राणा के हक में 219 वोटें, उप-प्रधान पद पर विक्रमजीत सिंह के हक में 232 वोटें, कैशियर पद पर रमन शर्मा के हक में 237 वोटें, सचिव पद पर रजिन्दर सिंह रूबी के हक में 229 वोटें, सह सचिव पद पर हरमीत सिंह के हक में 231 वोटें, महासचिव पद पर रेशम सिंह के हक में 226 वोटें पड़ी।
