अमृतसर में देर रात Firing, कुत्ता घुमाने निकले व्यक्ति की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2026 01:34 PM

firing in amritsar

शहर के गेट हकीमा थाना क्षेत्र में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति

अमृतसर(रमन): शहर के गेट हकीमा थाना क्षेत्र में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायण दास के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास ही जनरल स्टोर चलाते थे।

 

दुकानदार के साथ चल रहा था झगड़ा
परिवार के अनुसार, नारायण दास रोजाना की तरह रात को अपने कुत्तों को घुमाने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और उन्होंने घर फोन कर बताया कि उन्हें गोली लग गई है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां करीब आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि नारायण दास का किसी के साथ कोई बड़ा विवाद नहीं था। हालांकि पास की एक दुकान के साथ इन्वर्टर को लेकर हल्का विवाद चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।

ज्यादा खून बहने के कारण हुई मौत
मामले की जानकारी देते हुए एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नारायण दास ने एक दुकान के शटर पर लकड़ी से वार किया, जिसके बाद पड़ोसी रजनीश के साथ कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान रजनीश ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, जो नारायण दास की टांग में लगी। ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!