Amritsar: थाने पर Grenade Attack का मामला सुलझा, हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2026 12:28 PM

grenade attack on amritsar police station case solved

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिला फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया है।

अमृतसर (रमन) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिला फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2 पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित हो रहा था। गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को दिशा दे रहा था। जानकारी के मुताबिक 29-30 मार्च 2026 की दरमियानी रात आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड हासिल किए, इलाके की रेकी की और फिर हमले को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मॉड्यूल को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया गया था और पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने के लिए उकसाया गया था। इसके बदले में आरोपियों को मोटी रकम देने का लालच भी दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए आगे और पीछे के सभी लिंक की गहन जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में शांति और भाईचारे को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आतंकी गतिविधि को सख्ती से कुचलने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!