Amritsar में डीसी दफ्तर के बाहर बिखरा दूध ही दूध, लोगों को करना पड़ा भारी मुश्किलों का सामना

Edited By Kamini,Updated: 18 May, 2026 04:20 PM

amritsar milkmen union staged a protest outside the dc office

दोधी यूनियन ने क्विंटलो  के हिसाब से दूध गिराया जिससे सैकड़ो की संख्या में डीसी दफ्तर पर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अमृतसर (नीरज): एक तरफ जहां जिला प्रशासन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ अमृतसर की दोधी यूनियन ने डीसी दफ्तर पर रोष प्रदर्शन किया।

इस रोष प्रदर्शन के दौरान दोधी यूनियन ने क्विंटलो  के हिसाब से दूध गिराया जिससे सैकड़ो की संख्या में डीसी दफ्तर पर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन के प्रधान रणजीत सिंह  ने बताया की जिला अमृतसर में 10 दर्जनो की संख्या में नकली पनीर और नकली खोया बनाने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। 150 रुपए से लेकर 200 रुपए किलो तक पनीर बेचा जा रहा है जबकि असली पनीर पर कम से कम 430 से लेकर 600 रुपए तक खर्च आता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिविल सर्जन दफ्तर और डीसी दफ्तर में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!