चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपियों को लिया शिकंजे में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jun, 2022 08:03 PM

police action in case of theft 2 accused taken into custody

गढ़दीवाला पुलिस ने गांव जिया सहोता कला में एक किसान की हवेली से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़दीवाला : गढ़दीवाला पुलिस ने गांव जिया सहोता कला में एक किसान की हवेली से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला गुरविंद्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी वार्ड नं. 9 मस्तीवाल रोड गढ़दीवाला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह अमन पुत्र लखवीर सिंह निवासी मल्ली पाम अरगोवाल तथा नरिंदर सिंह काका पुत्र मलकीत सिंह निवासी जिया सहोता के रूप में हुई है। 

अपने बयान में गुरविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी चोरी करने का आए थे और उसकी हवेली में से स्प्रे पंप, ट्रैक्टर ट्रॉली हुक, फसल की दवा और लोहा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी जगदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!