पाकिस्तानी लड़की ने FB पर युवक से की दोस्ती, फिर जाल में फंसा सूचना की लीक

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Sep, 2021 11:59 AM

pakistani girl leaked information trapped in a trap

लुधियाना की डिविसजन नंबर 6 में एक बेहद ही हैरानीजनक मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक के खिलाफ गंभीर आरोपों के...

लुधियाना(ऋषि):  लुधियाना की डिविसजन नंबर 6 में एक बेहद ही हैरानीजनक मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक के खिलाफ गंभीर आरोपों के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। युवक जसविंदर सिंह की फेसबुक पर एक पाकिस्तानी महिला के साथ देओस्ती हो गई। देवों फेसबुक पर ही आपस में बातें करते थे। धीरे-धीरे दोनों व्हाट्सऐप पर चैटिंग करने लगे। 

आरोपी ने बताया कि उक्त लड़की ने उसे अपनी बातों में लेकर उसका व्हाट्सऐप नंबर ले लिया। सिम उसी के पास थी लेकिन उसपर व्हाट्सऐप वो लड़की चलाती थी। पुलिस को शक है कि उक्त लड़की पाकिस्तान के लिए काम करती है और ख़ुफ़िया जानकारी उन तक पहुंचाती है। हालांकि इस पूरे मामले की अभी पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस ने अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं की है। लेकिन आरम्भिक जांच में पुलिस ने 124-ए,153-ए,120-बी आईपीसी,10,16,18 गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम १८६७ और 3,4,5,9 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है। इस मामले में अभी और बड़े खुलासे हो सकते है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!