Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2026 02:57 PM

अजनाला के गांव तेड़ी में एक युवा जोड़े द्वारा परिवार की सहमति के बिना शादी करना लड़के के परिवार को महंगा साबित हुआ।
अजनाला (रमन): अजनाला के गांव तेड़ी में एक युवा जोड़े द्वारा परिवार की सहमति के बिना शादी करना लड़के के परिवार को महंगा साबित हुआ। जानकारी के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने गुस्से में आकर लड़के के घर में दाखिल होकर तोड़फोड़ की और गुंडागर्दी की। पीड़ित लड़के के परिवार वालों ने कहा कि लड़के और लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिस कारण लड़की के परिवार द्वारा गुस्से में आकर उनके घर में दाखिल होकर पूरे घर का सामान तोड़ा। उनके अनुसार इस दौरान लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में रखे कबूतरों को भी मार दिया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इनसाफ की मांग की और कहा कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर लड़की के परिवार के सदस्य हीरा सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। हीरा सिंह ने कहा कि हमारी बेटी की शादी थी, जिसे यह लड़का भगा कर ले गया था और हम अपनी दूसरी बेटी की शादी कर रहे थे, हमने इसमें किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। हम पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले के बारे में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here