Punjab : गाड़ी में ले जाते समय CNG गैस सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी, खाली कराया गया इलाका

Edited By Urmila,Updated: 17 Mar, 2026 11:20 AM

chaos erupts due to cng gas leak

फरीदकोट में देर शाम CNG गैस लीकेज का मामला सामने आया। इस दौरान कोटकपूरा जैतो रोड पर गांव रोमाना अलबेल सिंह के पास गैस सप्लाई ले जा रही गाड़ी में लदे सिलेंडर के मेन पाइप में लीक होने से गैस लीक होने लगी।

फरीदकोट (जगतार दोसांझ) :फरीदकोट में देर शाम CNG गैस लीकेज का मामला सामने आया। इस दौरान कोटकपूरा जैतो रोड पर गांव रोमाना अलबेल सिंह के पास गैस सप्लाई ले जा रही गाड़ी में लदे सिलेंडर के मेन पाइप में लीक होने से गैस लीक होने लगी। इससे काफी अफरा-तफरी मच गई। घटना का पता चलते ही DSP जैतो इकबाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के करीब 2 km के इलाके को खाली कराकर हालात पर काबू पाया। गाड़ी के ड्राइवर की मदद से गाड़ी में लदे 40 गैस सिलेंडर के वाल्व बंद करके एक बड़ा हादसा टल गया।

CNG Gas Cylinder

इस मौके पर जानकारी देते हुए DSP जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटकपूरा जैतो रोड पर CNG गैस ले जा रही गाड़ी में वाल्व टूटने से उसमें लदे सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पहले ट्रैफिक को डायवर्ट किया और फिर एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा दिया। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में 40 गैस सिलेंडर थे, जिनमें करीब 400 kg गैस भरी हुई थी। जब गैस लीक हुई, तो गाड़ी के ड्राइवर ने बहुत बहादुरी से काम लिया और सभी सिलेंडर के वाल्व बंद कर दिए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!