Punjab: बुजुर्ग चरवाहे की बेरहमी से ह/त्या, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 07 Mar, 2026 04:20 PM

elderly shepherd brutally murdered

जिले में बुजुर्ग चरवाहे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

फरीदकोट (राजन): जिले में बुजुर्ग चरवाहे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी-2 फरीदकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगोबिंदपुरा बस्ती के निवासी कवरप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता मेजर सिंह घर में बकरियां रखते थे। जब उसके पिता बकरियों को घर से बाहर सड़क पर गणपति शैलर के पास घुमा रहे थे, तभी 2 अज्ञात व्यक्ति उनसे बहस करने लगे और हाथापाई करते हुए उन्हें गंभीर चोटें मार दीं।

कवरप्रीत सिंह ने बताया कि जब वह अपने पिता की ओर जाने लगा तो दोनों व्यक्ति उसे आता देख मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल अवस्था में उसने अपने पिता को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया। कवरप्रीत सिंह के अनुसार उसके पिता ने उसे बताया था कि दोनों व्यक्ति बकरियां चोरी करने की नीयत से आए थे, जिसका उसके पिता ने विरोध किया। इसी कारण उन्होंने उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान मेजर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उक्त अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सुखदर्शन शर्मा द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!