Edited By Kalash,Updated: 21 Feb, 2026 05:52 PM

थाना सिटी-2 फरीदकोट की पुलिस ने संजय नगर क्षेत्र में घर में दाखिल होकर हमला करने के मामले में कई व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फरीदकोट (राजन): थाना सिटी-2 फरीदकोट की पुलिस ने संजय नगर क्षेत्र में घर में दाखिल होकर हमला करने के मामले में कई व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदित्त सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह वासी संजय नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात समय करीब 10 बजे अरुण कुमार, साहिल, बौना उफ्र रॉबिन, बॉबी पुत्रांन वीर चंद व कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर आकर गाली गलोच करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने घर में दाखिल होकर हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। पुलिस की ओर से मुद्दई के बयानों के आधार पर उक्त के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here