Edited By Kalash,Updated: 03 Mar, 2026 05:49 PM

जिले में नशा विरोधी मुहिम को जारी रखते हुए अलग अलग थानों की पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को काबू किया गया है।
फरीदकोट (राजन): जिले में नशा विरोधी मुहिम को जारी रखते हुए अलग अलग थानों की पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को काबू किया गया है। पहले मामले में थाना सिटी-2 की पुलिस की ओर से नई दाना मंडी सादिक रोड, फरीदकोट में गश्त के दौरान शकी व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति मंडी वाली साइड से लड़खड़ाता आता दिखाई दिया। पुलिस की ओर से उसे रोककर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह करीब एक वर्ष से नशा करता है व अब भी दाना मंडी में झाड़ियों में नशा करके आया है।
उक्त व्यक्ति को मौके पर काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सतनाम सिंह वासी गांव चहिल, जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है। मामले की तफ्तीश सहायक थानेदार गुरमीत सिंह की ओर से की जा रही है। दूसरे मामले में थाना सिटी पुलिस की ओर से नई दाना मंडी, फरीदकोट में गश्त के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मुलजिम की पहचान बॉबी सिंह वासी कम्मेआना गेट, फरीदकोट के तौर पर हुई है। पुलिस की ओर से उक्त को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है व मामले की तफ्तीश सहायक थानेदार चमकौर सिंह की ओर से की जा रही है।
तीसरे मामले में थाना सदर पुलिस की ओर से नशा विरोधी कार्रवाई के दौरान चंदबाजा से मंडवाला की ओर गश्त की जा रही थी। इस दौरान सरकारी स्कूल मंडवाला के नजदीक मौजूद पुलिस पार्टी को मुखबिर की ओर सूचना मिली कि हरदीप सिंह वासी गांव धूड़कोट नशे की हालत में धूड़कोट श्मशानघाट में बैठा है। पुलिस पार्टी की ओर से बताई गई जगह पर रेड करके उक्त व्यक्ति को काबू किया गया व सिविल अस्पताल फरीदकोट में ले जाकर डोप टैस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है।
चौथे मामले में थाना सदर की पुलिस पार्टी जब गांव बुर्ज मस्ता से आगे बंद पड़े सर्विस स्टेशन के नजदीक गश्त कर रही थी तो एक व्यक्ति सड़क पर पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया व अपनी लोअर की जेब में से लिफाफा निकालकर नीचे फैंक दिया व गेहूं के खेत की ओर चल पड़ा। पुलिस की ओर से शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उससे 20 खुली नशीली गोलियां बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान सुखचैन सिंह वासी गांव अराइयांवाला कलां के तौर पर हुई है। मामले की तफ्तीश सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह की ओर से की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here