पुलिस के हाथ लगी सफलता, भारी मात्रा में हेरोइन सहित एक्टिवा सवार दो नशा तस्कर काबू

Edited By Kalash,Updated: 02 Mar, 2026 05:49 PM

two drug smugglers arrest

भारी मात्रा में हेरोइन समेत एक्टिवा सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कोटकपूरा (नरिन्द्र): जिला पुलिस प्रमुख डा. प्रज्ञा जैन की ओर से नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ फरीदकोट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन समेत एक्टिवा सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के आनंद नगर निवासी जगमीत सिंह व प्रेम नगर निवासी सन्नी शर्मा के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

इस सम्बंधी डी.एस.पी. कोटकपूरा संजीव कुमार पुलिस ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ फरीदकोट की टीम ने नशों के विरुध चैकिंग के दौरान नेशनल हाईवे बीड़ सिखांवाला रोड के नजदीक शक के आधार पर एक्टिवा के पास खड़े दो नौजवानों को काबू किया। तलाशी के दौरान एक्टिवा की डिग्गी में से 26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस सम्बंधी डी.एस.पी. कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि मुलजिमों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि बरामद हेरेाइन के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक खंगाले जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों में से जगमीत सिंह के खिलाफ पहले से पांच व सन्नी शर्मा के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!