अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की पाकिस्तान फेरी विवादों में, 1984 में विमान हाईजैक करने वाला साथ दिखा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Nov, 2022 05:47 PM

pakistan ferry of akal takht jathedar harpreet singh in controversy

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पाकिस्तानी फेरी दौरान विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

अमृतसर : अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पाकिस्तानी फेरी दौरान विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस दौरे दौरान पाकिस्तान के शहर हसनअब्दाल में ज्ञानी हरप्रीत सिंह की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान के कुछ सिख नेताओं के साथ-साथ 1984 में भारतीय हवाई जहाज को अगवा करने वाला एक हाईजैकर भी साथ चलता दिखाई दिया है। यह वीडियो पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब का बताई जा रही है। इस वीडियो में नजर आ रहा हाईजैकर रविंद्र सिंह उर्फ मंजीत सिंह उर्फ पिंका है, जिसका संबंध भारतीय जहाज को अगवा करने की घटना के साथ है और पिंका तबसे भारत में वांछित है। बता दें कि एस.जी.पी.सी. अधिकारियों द्वारा उक्त वीडियो टवीट की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। 

जिक्रयोग्य है कि रविंद्र सिंह पिंका उन हाईजैकरों में से एक है, जिन्होंने 5 जुलाई 1984 को श्रीनगर से दिल्ली जा रहे जहाज को अगवा कर लिया था और इस जहाज को अगवा कर लाहौर ले गए थे और इसमें 254 यात्री सवार थे। पिंका ने जिस जहाज को अगवा किया था, उसमें भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति भी मौजूद थे। वहीं पिंका का कहना है कि उन्होंने 1984 में श्री दरबार साहिब में हुए आप्रेशन ब्ल्यू स्टार के हमले के चलते इस घटना को अंजाम दिया था। पिंका का कहना है कि वह पाकिस्तान में अपनी सजा काट चुका है। वहीं पिंका ने माना है कि उनकी मुलाकात अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत से मुलाकात हुई है जिस दौरान उन्होंने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों बारे चर्चा की गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!