Punjab : पनग्रेन इंस्पेक्टर विवादों में, कमीशन एजेंटों ने लगाए रिश्वत मांगने का आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 05:25 PM

punjab in pangrain inspector disputes

पनग्रेन विभाग का एक चर्चित इंस्पेक्टर एक बार फिर विवादों में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस इंस्पेक्टर पर कमीशन एजेंट एम.एस. संजय कुमार और ध्रुव कुमार ने गेहूं की लिफ्टिंग के दौरान कथित तौर पर एजेंटों को धमकाने, रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और बैग...

फिरोजपुर (कुमार): पनग्रेन विभाग का एक चर्चित इंस्पेक्टर एक बार फिर विवादों में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस इंस्पेक्टर पर कमीशन एजेंट एम.एस. संजय कुमार और ध्रुव कुमार ने गेहूं की लिफ्टिंग के दौरान कथित तौर पर एजेंटों को धमकाने, रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और बैग की कथित कमी दिखाकर शॉर्टेज चार्ज लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कमीशन एजेंटों का कहना है कि यह मामला पनग्रेन के मैनेजिंग डायरेक्टर के ध्यान में भी लाया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कमीशन एजेंटों ने कहा कि उनके पास अपने आरोपों के सपोर्ट में गेट पास, वेट स्लिप, डिस्पैच रिकॉर्ड और दूसरे डॉक्यूमेंट्स हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बीच, कमीशन एजेंटों ने इंस्पेक्टर पर कथित तौर पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि गेहूं लिफ्टिंग और रिकॉर्ड से जुड़े मामलों में एजेंटों पर कथित तौर पर दबाव डाला जाता है।

डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर का पक्ष : डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स फिरोजपुर से इन आरोपों के बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आज ही फिरोजपुर ज्वाइन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित इंस्पेक्टर से उनका पक्ष लेने के लिए संपर्क नहीं हो पाया, जिस कारण उसका पक्ष नहीं लिया जा सका।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!